अजयगढ़: 24 घंटे में चोर सलाखों के पीछे अजयगढ़ पुलिस ने लाखों की मोबाइल चोरी का किया खुलासा।
अजयगढ़ में हुई लाखों रुपये की मोबाइल चोरी का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की है। रेस्ट हाउस के सामने स्थित रवि मोबाइल शॉप से अज्ञात चोर द्वारा करीब डेढ़ लाख रुपये से अधिक कीमत के मोबाइल फोन चोरी कर लिए गए थे, जिससे व्यापारियों में चिंता का माहौल बन गया था। घटना की सूचना मिलते ही अजयगढ़ पुलिस हरकत में आई और मामले की गंभीरता को देखते