गम्हरिया: बीपीएससी में सफलता के बाद गांव लौटीं मनिका सिंह, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ भव्य स्वागत
गम्हरिया प्रखंड की बेटी मनिका सिंह ने बीएससी परीक्षा में 573वीं रैंक हासिल कर ग्रामीण विकास अधिकारी यानी आरडीओ पद के लिए चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शुक्रवार को पहली बार गांव एकपरहा पहुंचने पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ उनका भव्य स्वागत किया। पूरे गांव में खुशी का माहौल रहा और लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।