मदनपुर: शिवगंज गैवाल बिगहा में मां के नाम हरियाली का संकल्प लेते हुए लगाया गया पौधा
मदनपुर प्रखंड के शिवगंज गैवाल बिगहा में सामाजिक कार्यकर्ता रामेश्वर कुमार रौशन की अध्यक्षता में "मां के नाम एक पेड़" अभियान के तहत भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश दिया गया।रामेश्वर कुमार रौशन ने कहा कि जिस प्रकार एक मां अपने बच्चों का लाड़-प्यार से पालन-पोषण करती है और उनसे भविष्य में सह