दरभंगा: दरभंगा में पेट्रोल के लिए अफरातफरी, गैलन और बाइक लेकर पहुंचे लोग
सोमवार दोपहर के बाद दरभंगा जिले में पेट्रोल को लेकर अचानक अफरातफरी का माहौल बन गया। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक कई पेट्रोल पंपों पर लंबी-लंबी कतारें लग गईं। कुछ पंपों के अस्थायी रूप से बंद रहने की खबर से लोग घबराकर बड़ी संख्या में पेट्रोल लेने पहुंचे। कई जगहों पर लोग गैलन और डब्बे लेकर पेट्रोल भराने के लिए लाइन में खड़े दिखे, जिससे भीड़ और बढ़ गई।