बहराइच जिले के थाना खैरीघाट के गांव रामपुर के रहने वाले प्रेमचंद ने पारिवारिक विवाद के बाद खुद को आग लगा ली। घटना के समय प्रेमचंद ने अपनी बाइक से पेट्रोल निकालकर खुद पर डालकर आग लगा ली। इससे वह झुलस गए। परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए, जहां उनका इलाज जारी है।