कलान: 1952 में विधायक देने वाला हरिहरपुर ग्राम विकास से अछूता, कच्चा रास्ता बना दलदल
शाहजहांपुर-विधानसभा जलालाबाद क्षेत्र के ग्राम हरिहरपुर, जो सन 1952 में निर्वाचित विधायक स्वर्गीय राम गुलाम सिंह का गांव है, आज भी विकास से कोसों दूर है. गांव का मुख्य रास्ता बेहद खराब हालत में है। ग्राम हरिहरपुर निवासी प्रशांत यादव व समस्त ग्रामवासियों ने विधायक जलालाबाद हरिप्रकाश वर्मा को ज्ञापन सौंपकर सड़क बनवाने की मांग की.