लोहरदगा: लोहरदगा-चंदवा मार्ग पर बड़ा हादसा, निक्सन वाहन पुल से नीचे गिरी, चार घायल
लोहरदगा-चंदवा मुख्य सड़क पर 27 नंबर पुल के समीप मंदिर के पास गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 2:30 बजे एक अनियंत्रित निक्सन वाहन पुल से नीचे गिर गया। हादसे में वाहन पर सवार चार लोग घायल हो गए। सभी घायल बिहार और ओडिशा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार सभी लोग सिमडेगा से पटना जा रहे थे। इसी दौरान लोहरदगा-चंदवा मुख्य मार्ग पर तेज गति