नानपारा: मटेरा के प्रभारी निरीक्षक ने त्योहारों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए थाने के कर्मचारियों की मीटिंग की
बहराइच पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह के निर्देशन में थाना मटेरा प्रभारी मदन लाल द्वारा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत थाना स्थानीय पर मौजूद समस्त अधिकारी कर्मचारीगण की मीटिंग ली गई, मीटिंग में सभी को त्योहारों को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु कर्तव्यनिष्ट होकर ड्यूटी करने के टिप्स दिए गए। साथ ही त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।