दरभंगा: दरभंगा नगर निगम से मिले चूने मे मिट्टी नुमा चुना की शिकायत को लेकर जिला प्रशासन से पहुंचे अधिकारी,लिया गया चुना का नमुना
दरभंगा नगर निगम के वार्ड नंबर 21 के पार्षद के द्वारा को नगर निगम से मिले चुना में मिट्टी नुमा चुना की शिकायत आला अधिकारियों से की थी। इसके बाद सोमवार को दोपहर 1:30 बजे जिला पदाधिकारी के आदेश के आलोक में दो अधिकारी दरभंगा के टाउन हॉल एवं हरि बोल तालाब पहुंचे। जहां उन्होंने रखे बोरे में चुने की जांच की। इस संबंध में अधिकारी ने कई बातों की जानकारी दी।