धौलपुर: धौलपुर में अतिक्रमण हटाओ अभियान फिर शुरू, नगर परिषद का पीला पंजा तीन जगह चला, लोगों में हड़कंप
कुछ समय की शांति के बाद नगर परिषद धौलपुर का अतिक्रमण विरोधी अभियान बुधवार को फिर से तेज हो गया। नगर परिषद का पीला पंजा (जेसीबी) एक बार फिर सड़कों पर उतरा और अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई की गई। शहर के तीन प्रमुख स्थानों पर यह कार्रवाई की गई, जिससे एक बार फिर शहर में दहशत और चर्चा का माहौल बन गया। पहली कार्रवाई: श्रीराम कॉलोनी सबसे पहले नगर परिषद की टीम न