पूरनपुर: मोहल्ला साहूकारा लाइनपार में चोरी छिपे हरे-भरे पेड़ों का किया गया कटान, विभागीय अधिकारी मौन
पूरनपुर मोहल्ला साहूकारा लाइनपार में कॉलोनी काटने की नीयत से रात के अधेरे में हरे भरे प्रतिबंध आम, शागुन सहित कई प्रजातियों के पेड़ों पर आरा चलाकर कटान कर दिया और जड़ों को छिपाने के लिए पेड़ की जड़ो पर आग लगा दी गई। जिसका वीडियो गुरुवार चार बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल पूरे मामले में विभागीय अधिकारी मौन है।