खातेगांव: आस्था के साथ स्वच्छता का भी रखें ध्यान, नेमावर घाट से उठी मांग
मंगलवार दोपहर 2 बजे सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर देवास जिले के प्रसिद्ध नेमावर स्थित मां नर्मदा घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पुण्य स्नान किया। सुबह से ही घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। दूर-दूर से आए भक्तों ने मां नर्मदा में आस्था की डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।