कोचस: हिंदू सेवा समिति के द्वारा कोचस में रामनवमी पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम दिखा
Kochas, Rohtas | Mar 28, 2026 रामनवमी के पावन अवसर पर हिंदू सेवा समिति के तत्वाधान में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरा कोचस क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु, युवा, महिलाएं और बच्चे इस शोभा यात्रा में शामिल हुए और भगवान श्रीराम के जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा। शोभा यात्रा की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई। इसके बाद आकर्षक झांक