विदिशा नगर: ट्रांसफार्मर फॉल्ट से आधा शहर प्यासा, पानी सप्लाई ठप होने से मची परेशानी
शहर के वॉटर वर्क्स में लगे मुख्य ट्रांसफार्मर में फॉल्ट आने से आधे से अधिक शहर की पेयजल व्यवस्था प्रभावित हो गई। रात में अचानक ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद कई इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं हो सकी। किला अंदर, संग्रहालय क्षेत्र, कृष्णा कॉलोनी, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी और लोहानी मोहल्ला सहित कई क्षेत्रों के लोगों को पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा।