बदायूं: वन महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर आयोजित हुए वृक्षारोपण और जन जागरूकता कार्यक्रम
Budaun, Budaun | Jul 6, 2026 प्रदेश में 01 जुलाई, 2026 से 07 जुलाई, 2026 तक मनाए जा रहे वन महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत सामाजिक वानिकी प्रभाग, बदायूं द्वारा तहसील बदायूं, सहसवान, दातागंज एवं बिसौली के विभिन्न स्थलों पर वृक्षारोपण एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। तहसील बदायूं के अंतर्गत पार्वती आर्य कन्या इंटर कॉलेज, बदायूं में वन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।