कुचामन के व्यापारी रमेश रूलानिया हत्याकांड मामले में अहम कड़ी जीतू चारण को दिल्ली पुलिस एवं कुचामन पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच लेकर आई। आरोपी जीतू को कड़ी सुरक्षा में नावाँ न्यायालय में पेश किया गया। जहां से आरोपी को 1 दिन के पुलिस रिमांड पर दिया गया है। पुलिस हत्याकांड में काम मे लिए गए हथियारों को लेकर जीतू से गहन पूछताछ करेगी।