हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ जिले में सहकारी समितियों में करोड़ों के गबन पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, सहकारिता मंत्री को सौंपे ज्ञापन
जिले की ग्राम सेवा सहकारी समितियों में हुए करोड़ों रुपए के कथित गबन को लेकर रविवार को पीड़ित ग्रामीणों का आक्रोश फिर सामने आया। हनुमानगढ़ पहुंचे राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक को तलवाड़ा झील, रतनपुरा और टिब्बी ग्राम सेवा सहकारी समितियों के पीड़ित खाताधारकों एवं ग्रामीणों ने अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।