शाजापुर: सांदीपनि विद्यालय के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से दोपहिया सवार बुजुर्ग की मौत
शाजापुर के लालघाटी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसा सांदीपनि विद्यालय के सामने हुआ, जहां अज्ञात वाहन ने दोपहिया वाहन सवार पर सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुजुर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया . पोस्टमार्टम का शव परिजनों को सोपा.