Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana

फर्रुखाबाद: डीएम और एसपी ने केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ व जिला कारागार फतेहगढ़ का किया निरीक्षण

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में स्थित केंद्रीय कारागार और जिला कारागार का गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे डीएम आशुतोष द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह निरीक्षण करने के लिए पहुंचे, निरीक्षण के दौरान डीएम, एसपी ने जेल में बंद कैदियों और बंदियां से वार्ता कर समस्याओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि एसपी के साथ दोनों जेलों का निरीक्षण किया है

MORE NEWS

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला: बागपत में खीर में नींद की गोली खिलाई, फिर गला दबाया; 15 साल पहले हुई थी शादी 

बागपत में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। उसने पहले पति को खीर में नींद की गोली मिलाकर खिला दी। फिर पति के बेहोश होने पर प्रेमी को घर पर बुला लिया। इसके बाद दोनों ने मिलकर पति को गला दबाकर मार डाला।

हत्या करने के बाद पत्नी ने पति की मौत की वजह हार्ट अटैक बताकर रोने का नाटक करने लगी। लेकिन, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला दबाना आया। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। घर के आसपास के सीसीटीवी चेक किए।

इसमें पुलिस को एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस ने रविवार को जब पत्नी से युवक के बारे में पूछताछ की तो वो घबरा गई और सारा सच उगल दिया। इसके बाद पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला कोतवाली क्षेत्र का है।

नौरोजपुर गुर्जर गांव में रहने वाले सचिन की शादी 15 साल पहले रचना से हुई थी। दोनों के 2 बच्चे (एक बेटा और एक बेटी) हैं। करीब 11 महीने पहले रचना की इंस्टाग्राम पर सोनू नाम के युवक से जान-पहचान हो गई। सोनू बागपत के रनछाड़ गांव का रहने वाला है। उसके और रचना के घर के बीच की दूरी 30 किलोमीटर है।

धीरे-धीरे रचना और सोनू के बीच अफेयर शुरू हो गया। सोनू रचना के घर भी आने-जाने लगा। पत्नी के अफेयर की बात सचिन को भी पता चल गई। उसने रचना को यह सब करने से मना किया। लेकिन, रचना उसकी बात सुनने को तैयार नहीं थी।

खीर में नींद की गोलियां मिलाकर खिलाई

इसके बाद सचिन और रचना के बीच झगड़ा बढ़ने लगा और मारपीट होने लगी। बात जब हद से ज्यादा बढ़ गई, तो रचना ने सचिन को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। यह बात उसने अपने प्रेमी सोनू को बताई। इसके बाद 12 जून (शुक्रवार) की रात रचना ने घर में खीर बनाई। जो खीर उसने सचिन को खाने के लिए दी, उसमें नींद की गोलियां मिला दीं।

खीर खाते ही सचिन गहरी नींद में सो गया। इसके बाद रचना ने अपने प्रेमी सोनू को घर बुलाया। फिर दोनों ने मिलकर सचिन का गला घोंट दिया। रात भर दोनों सचिन की लाश के साथ ही रहे। 13 जून की सुबह रचना चीखने-चिल्लाने लगी। उसने बताया कि पति की हार्ट अटैक से मौत हो गई है।

लेकिन, परिवारवालों ने शक होने पर पुलिस बुला ली। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। रविवार को जब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई, तो उसमें मौत की वजह गला घोंटना निकली। इसके बाद पुलिस ने रचना के घर के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले। इसमें पुलिस को सोनू दिख गया। पुलिस ने जब रचना से सोनू के बारे में पूछा, तो वह घबरा गई। उसने पति सचिन की हत्या करने की बात कबूल कर ली।

पत्नी बोली- पति को मेरे और सोनू के संबंधों का पता चल गया था

पुलिस को रचना ने बताया- मैं और सोनू मिलने वाले थे। इस बात का पता सचिन को पता चल गया था। फोन पर मेरी सोनू से बात हुई। उसी ने मुझे नींद की गोली देने के लिए बोला था। मैं सचिन के साथ ही बाहर गई थी। चोरी से मैंने मेडिकल स्टोर से नींद की गोली खरीद ली थी।

फिर रात में खीर बनाकर उसमें गोली मिलाकर सचिन को खिला दी। सचिन के बेहोश होने के बाद सोनू को घर के अंदर बुला लिया। फिर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद मैं सो गई। सचिन का भाई नवीन घर के पड़ोस में ही रहता है। सुबह होने के बाद उसको फोन पर सचिन की मौत के बारे में बताया।

भाई ने बुलाई पुलिस, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा

सचिन के भाई नवीन ने बताया- भाई की बॉडी देखने के बाद मुझे कुछ शक हुआ। भाई के गले पर निशान दिख रहा था। मेरा भाई किसान था और उसका बीमा भी था। मैंने पुलिस बुला ली। पुलिस ने भाई के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। रिपोर्ट में उसकी हत्या होने की बात सामने आई।

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला: बागपत में खीर में नींद की गोली खिलाई, फिर गला दबाया; 15 साल पहले हुई थी शादी बागपत में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। उसने पहले पति को खीर में नींद की गोली मिलाकर खिला दी। फिर पति के बेहोश होने पर प्रेमी को घर पर बुला लिया। इसके बाद दोनों ने मिलकर पति को गला दबाकर मार डाला। हत्या करने के बाद पत्नी ने पति की मौत की वजह हार्ट अटैक बताकर रोने का नाटक करने लगी। लेकिन, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला दबाना आया। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। घर के आसपास के सीसीटीवी चेक किए। इसमें पुलिस को एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस ने रविवार को जब पत्नी से युवक के बारे में पूछताछ की तो वो घबरा गई और सारा सच उगल दिया। इसके बाद पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला कोतवाली क्षेत्र का है। नौरोजपुर गुर्जर गांव में रहने वाले सचिन की शादी 15 साल पहले रचना से हुई थी। दोनों के 2 बच्चे (एक बेटा और एक बेटी) हैं। करीब 11 महीने पहले रचना की इंस्टाग्राम पर सोनू नाम के युवक से जान-पहचान हो गई। सोनू बागपत के रनछाड़ गांव का रहने वाला है। उसके और रचना के घर के बीच की दूरी 30 किलोमीटर है। धीरे-धीरे रचना और सोनू के बीच अफेयर शुरू हो गया। सोनू रचना के घर भी आने-जाने लगा। पत्नी के अफेयर की बात सचिन को भी पता चल गई। उसने रचना को यह सब करने से मना किया। लेकिन, रचना उसकी बात सुनने को तैयार नहीं थी। खीर में नींद की गोलियां मिलाकर खिलाई इसके बाद सचिन और रचना के बीच झगड़ा बढ़ने लगा और मारपीट होने लगी। बात जब हद से ज्यादा बढ़ गई, तो रचना ने सचिन को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। यह बात उसने अपने प्रेमी सोनू को बताई। इसके बाद 12 जून (शुक्रवार) की रात रचना ने घर में खीर बनाई। जो खीर उसने सचिन को खाने के लिए दी, उसमें नींद की गोलियां मिला दीं। खीर खाते ही सचिन गहरी नींद में सो गया। इसके बाद रचना ने अपने प्रेमी सोनू को घर बुलाया। फिर दोनों ने मिलकर सचिन का गला घोंट दिया। रात भर दोनों सचिन की लाश के साथ ही रहे। 13 जून की सुबह रचना चीखने-चिल्लाने लगी। उसने बताया कि पति की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। लेकिन, परिवारवालों ने शक होने पर पुलिस बुला ली। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। रविवार को जब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई, तो उसमें मौत की वजह गला घोंटना निकली। इसके बाद पुलिस ने रचना के घर के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले। इसमें पुलिस को सोनू दिख गया। पुलिस ने जब रचना से सोनू के बारे में पूछा, तो वह घबरा गई। उसने पति सचिन की हत्या करने की बात कबूल कर ली। पत्नी बोली- पति को मेरे और सोनू के संबंधों का पता चल गया था पुलिस को रचना ने बताया- मैं और सोनू मिलने वाले थे। इस बात का पता सचिन को पता चल गया था। फोन पर मेरी सोनू से बात हुई। उसी ने मुझे नींद की गोली देने के लिए बोला था। मैं सचिन के साथ ही बाहर गई थी। चोरी से मैंने मेडिकल स्टोर से नींद की गोली खरीद ली थी। फिर रात में खीर बनाकर उसमें गोली मिलाकर सचिन को खिला दी। सचिन के बेहोश होने के बाद सोनू को घर के अंदर बुला लिया। फिर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद मैं सो गई। सचिन का भाई नवीन घर के पड़ोस में ही रहता है। सुबह होने के बाद उसको फोन पर सचिन की मौत के बारे में बताया। भाई ने बुलाई पुलिस, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा सचिन के भाई नवीन ने बताया- भाई की बॉडी देखने के बाद मुझे कुछ शक हुआ। भाई के गले पर निशान दिख रहा था। मेरा भाई किसान था और उसका बीमा भी था। मैंने पुलिस बुला ली। पुलिस ने भाई के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। रिपोर्ट में उसकी हत्या होने की बात सामने आई।

Farrukhabad, Farrukhabad | Jun 15, 2026

फर्रुखाबाद - सभासद संघ की बैठक हुई संपन्न, कार्यकारिणी का विस्तार । #currenthappenings

फर्रुखाबाद - सभासद संघ की बैठक हुई संपन्न, कार्यकारिणी का विस्तार । #currenthappenings

Farrukhabad, Farrukhabad | Jun 15, 2026

फर्रुखाबाद के भोजपुर से क्या प्रभारी मंत्री जयवीर लड़ेंगे चुनाव ? सवाल पर आया बयान...

फर्रुखाबाद के भोजपुर से क्या प्रभारी मंत्री जयवीर लड़ेंगे चुनाव ? सवाल पर आया बयान...

Farrukhabad, Farrukhabad | Jun 14, 2026

'मां, अगली बार आऊंगा तो शादी की बात पक्की करूंगा': ड्यूटी पर जाने से पहले किया था वादा, असम विमान क्रैश में अलीगढ़ के जवान की मौत 

मां, अपना ध्यान रखना। अगली बार छुट्टी पर आऊंगा तो बैठकर शादी की बात पक्की करेंगे। अभी लड़की देख ली है। ये आखिरी शब्द थे अलीगढ़ के जितेंद्र शर्मा के। असम में विमान क्रैश में अलीगढ़ के जितेंद्र शर्मा की मौत की खबर से बूढ़ी मां बेखबर है। भाइयों को 12 साल पहले पिता की मौत के बाद से डर है कि मां कहीं ये सदमा न बर्दाश्त कर पाए।

जितेंद्र एयरफोर्स में सार्जेंट थे। उन्होंने 5 दिन पहले ही छुट्टी के बाद ड्यूटी जॉइन की थी। दरअसल, शनिवार सुबह 10 बजे भारतीय वायुसेना का AN-32 परिवहन विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में जितेंद्र के साथ 4 और लोगों की मौत हो गई थी। जितेंद्र का पार्थिव शरीर रविवार देर शाम तक आने की संभावना है।

अलीगढ़ के टप्पल इलाके के सालपुर गांव के रहने वाले जितेंद्र शर्मा (31) 7 भाई-बहन थे। वह अपने घर में सबसे छोटे थे। अभी घर में उनकी मां राजेश्वरी देवी के अलावा 2 बड़े भाई रमाकांत और भूपेंद्र रहते हैं। जितेंद्र का भारतीय वायुसेना में 1 जनवरी, 2015 को सिलेक्शन हुआ था। करीब 11 साल तक उन्होंने राष्ट्र सेवा की।

जितेंद्र के पिता करुआ शर्मा का 12 साल पहले निधन हो गया था। पिता के निधन के बाद मां राजेश्वरी देवी ने सभी बच्चों का पालन-पोषण किया। घरवालों ने बताया-जितेंद्र हाल ही में छुट्टी लेकर गांव आए थे। 5 जून को वह ड्यूटी पर लौटे थे। घर में उनकी शादी को लेकर बातचीत चल रही थी। उन्होंने शादी के लिए लड़की भी देखी थी। परिवार जल्द ही विवाह की तैयारियां शुरू करने वाला था, लेकिन इससे पहले ही हादसे में उनकी मौत हो गई।

72 वर्षीय बूढ़ी मां से छिपाया गया है कलेजे के टुकड़े का गम

जितेंद्र के बड़े भाई भूपेंद्र शर्मा ने कहा- मां पूछती है-आज जितेंद्र का फोन क्यों नहीं आया। तो मैंने कहा- वह जहाज पर ड्यूटी पर हैं, इसलिए व्यस्त हैं। मां राजेश्वरी देवी (72) को गहरे सदमे से बचाने के लिए पूरे गांव ने मिलकर इस दुखद खबर को उनसे छिपा रखा है। घर के भीतर महिलाओं के जाने पर रोक लगा दी गई है ताकि मां को भनक न लग सके।

चारों बहनें अपने-अपने घरों में सिसक रही हैं। उनका बस एक ही दर्द है- हम खुद को कैसे संभालें, कितनी देर अपने आंसू रोकें और मां को कैसे बताएं कि उनका लाडला अब इस दुनिया में नहीं रहा।

भाई को दूल्हा देखने का सपना रह गया अधूरा

बड़े भाई रमाकांत भारद्वाज ने बताया- अलीगढ़ की ही एक युवती से जितेंद्र के शादी की बात चल रही थी, जो चंडीगढ़ में प्रोफेसर हैं और एएमयू की छात्रा रही हैं। लंबे समय बाद जितेंद्र ने शादी के लिए हां की थी, जिससे पूरे परिवार में उत्साह था।

चारों बहनें इस बात से बेहद उत्साहित थीं कि वे अपने भाई को दूल्हे के रूप में देखेंगी और बारात धूमधाम से निकालेंगी, लेकिन बहनों का भाई के सिर पर सेहरा सजाने का सपना अब हमेशा के लिए अधूरा रह गया।

'मां, अगली बार आऊंगा तो शादी की बात पक्की करूंगा': ड्यूटी पर जाने से पहले किया था वादा, असम विमान क्रैश में अलीगढ़ के जवान की मौत मां, अपना ध्यान रखना। अगली बार छुट्टी पर आऊंगा तो बैठकर शादी की बात पक्की करेंगे। अभी लड़की देख ली है। ये आखिरी शब्द थे अलीगढ़ के जितेंद्र शर्मा के। असम में विमान क्रैश में अलीगढ़ के जितेंद्र शर्मा की मौत की खबर से बूढ़ी मां बेखबर है। भाइयों को 12 साल पहले पिता की मौत के बाद से डर है कि मां कहीं ये सदमा न बर्दाश्त कर पाए। जितेंद्र एयरफोर्स में सार्जेंट थे। उन्होंने 5 दिन पहले ही छुट्टी के बाद ड्यूटी जॉइन की थी। दरअसल, शनिवार सुबह 10 बजे भारतीय वायुसेना का AN-32 परिवहन विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में जितेंद्र के साथ 4 और लोगों की मौत हो गई थी। जितेंद्र का पार्थिव शरीर रविवार देर शाम तक आने की संभावना है। अलीगढ़ के टप्पल इलाके के सालपुर गांव के रहने वाले जितेंद्र शर्मा (31) 7 भाई-बहन थे। वह अपने घर में सबसे छोटे थे। अभी घर में उनकी मां राजेश्वरी देवी के अलावा 2 बड़े भाई रमाकांत और भूपेंद्र रहते हैं। जितेंद्र का भारतीय वायुसेना में 1 जनवरी, 2015 को सिलेक्शन हुआ था। करीब 11 साल तक उन्होंने राष्ट्र सेवा की। जितेंद्र के पिता करुआ शर्मा का 12 साल पहले निधन हो गया था। पिता के निधन के बाद मां राजेश्वरी देवी ने सभी बच्चों का पालन-पोषण किया। घरवालों ने बताया-जितेंद्र हाल ही में छुट्टी लेकर गांव आए थे। 5 जून को वह ड्यूटी पर लौटे थे। घर में उनकी शादी को लेकर बातचीत चल रही थी। उन्होंने शादी के लिए लड़की भी देखी थी। परिवार जल्द ही विवाह की तैयारियां शुरू करने वाला था, लेकिन इससे पहले ही हादसे में उनकी मौत हो गई। 72 वर्षीय बूढ़ी मां से छिपाया गया है कलेजे के टुकड़े का गम जितेंद्र के बड़े भाई भूपेंद्र शर्मा ने कहा- मां पूछती है-आज जितेंद्र का फोन क्यों नहीं आया। तो मैंने कहा- वह जहाज पर ड्यूटी पर हैं, इसलिए व्यस्त हैं। मां राजेश्वरी देवी (72) को गहरे सदमे से बचाने के लिए पूरे गांव ने मिलकर इस दुखद खबर को उनसे छिपा रखा है। घर के भीतर महिलाओं के जाने पर रोक लगा दी गई है ताकि मां को भनक न लग सके। चारों बहनें अपने-अपने घरों में सिसक रही हैं। उनका बस एक ही दर्द है- हम खुद को कैसे संभालें, कितनी देर अपने आंसू रोकें और मां को कैसे बताएं कि उनका लाडला अब इस दुनिया में नहीं रहा। भाई को दूल्हा देखने का सपना रह गया अधूरा बड़े भाई रमाकांत भारद्वाज ने बताया- अलीगढ़ की ही एक युवती से जितेंद्र के शादी की बात चल रही थी, जो चंडीगढ़ में प्रोफेसर हैं और एएमयू की छात्रा रही हैं। लंबे समय बाद जितेंद्र ने शादी के लिए हां की थी, जिससे पूरे परिवार में उत्साह था। चारों बहनें इस बात से बेहद उत्साहित थीं कि वे अपने भाई को दूल्हे के रूप में देखेंगी और बारात धूमधाम से निकालेंगी, लेकिन बहनों का भाई के सिर पर सेहरा सजाने का सपना अब हमेशा के लिए अधूरा रह गया।

Farrukhabad, Farrukhabad | Jun 14, 2026

एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं कोतवाली कायमगंज पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों को 42 किलो 525 ग्राम नाजायज गाँजा सहित किया गया गिरफ्तार #FatehgarhPolice https://t.co/aywCrPnXho

एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं कोतवाली कायमगंज पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों को 42 किलो 525 ग्राम नाजायज गाँजा सहित किया गया गिरफ्तार #FatehgarhPolice https://t.co/aywCrPnXho

Farrukhabad, Uttar Pradesh | Jun 14, 2026

फर्रुखाबाद: डीएम और एसपी ने केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ व जिला कारागार फतेहगढ़ का किया निरीक्षण - Farrukhabad News