सिवनी: ग्राम खैरी में नरवाई में भीषण आग, 50 एकड़ खेत जलकर खाक, घरों तक पहुंची लपटें
Seoni, Seoni | Apr 19, 2026 सिवनी शहर से लगे खैरी गांव में आज उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब अज्ञात कारणों से नरवाई में भीषण आग लग गई। रविवार को देखते ही देखते आग ने करीब 50 एकड़ खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। तेज हवा के चलते आग तेजी से फैलती हुई गांव के रिहायशी इलाकों के पास तक पहुंच गई। आग की लपटें घरों के नजदीक पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया।