जहानाबाद: बभना में पैदल जा रहे बुजुर्ग को बाइक सवार ने मारी जोरदार टक्कर, टूटा एक हाथ और एक पैर
जहानाबाद के बभना में पैदल जा रहे बुजुर्ग को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिससे बुजुर्ग रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए घायल बुजुर्ग को परिजनों के द्वारा सदर अस्पताल में लाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद एक हाथ और एक पैर टूटने की बात कही जिसके बाद आगे की प्रक्रिया जारी है। घायल बुजुर्ग बभना के निवासी लखन मिस्त्री हैं।