छतरपुर नगर: बागेश्वर धाम गढ़ा में पानी की टंकी में गिरने से 6 वर्षीय बालक की मौत, एडिशनल एसपी ने दी जानकारी
छतरपुर जिले बागेश्वर धाम गढ़ा में एक 6 वर्षीय मासूम की पानी की टंकी में गिरने से मौत हो गई। बच्चा अपने परिवार के साथ हरियाणा से आया था वहीं अब जिला अस्पताल में परिजन का रो रोकर बुराहाल है। एडिशनल एसपी ने बुधवार की शाम 4 बजे बताया कि घटना बमीठा थाना क्षेत्र की है।पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।