रघुनाथपुर में शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में भीम आर्मी द्वारा सराहनीय पहल की गई है। मंगलवार की सुबह का यह वीडियो रघुनाथपुर क्षेत्र का बताया जा रहा है, जिसमें भीम आर्मी की ओर से खोले गए मुफ्त ट्यूशन सेंटर की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। इस ट्यूशन सेंटर में जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को पूरी तरह निःशुल्क शिक्षा दी जा रही है।