झारखंड स्थापना दिवस व बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर बिरसा मुंडा स्पोर्टिंग क्लब गोइलकेरा की ओर से शनिवार शाम छह बजे बाजार हाट सभा स्थल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि मनोहरपुर विधानसभा के विधायक जगत माझी, विशिष्ठ अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार, थाना प्रभारी विक्रांत मुंडा उपस्थित थे।