हाथरस: कार सवार दंपति के साथ दबंगों ने की मारपीट, दबंगों ने कार को रेलवे लाइन पर छोडा, रेल से टकराई कार, रेलवे रूट हुआ प्रभावित
जनपद हाथरस की मुरसान कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में कार सवार दंपति के साथ के साथ पहले से घात लगाकर खड़े दबंगों ने मारपीट कर दी। दंपति के साथ लाठी डंडों से मारपीट कर दबंगो ने दंपति की कार में तोड़फोड़ करते हुए रेलवे ट्रैक पर खड़ा कर दिया। स्थानीय लोगों की आवाज सुन दबंग मौके से फरार हो गए। इसी बीच मथुरा की ओर से आ रही रामनगर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस रेल कार से टकरा गई।