बांधवगढ़: NH-43 पर खड़े ट्रक से ऑटो टकराई, 6 घायल, भरौला बना हादसों का हॉटस्पॉट, ज़िला अस्पताल में भर्ती
उमरिया जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर ग्राम भरौला के पास एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। सवारी से भरी एक ऑटो सड़क पर खड़े ट्रक से जा टकराई, जिसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में एक बच्चा भी शामिल बताया जा रहा है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत 108 एम्बुलेंस के जरिए जिला चिकित्सालय उमरिया भर्ती