चतरा में ठंड अपना रंग जमाने लगी है। इसका अंदाजा लुढ़कते पारा को देखकर लगाया जा सकता है। चार पांच दिन पूर्व जो पारा 12 डिग्री से लेकर 13 डिग्री हुआ करता था वो आज गिरकर 8 डिग्री पर पहुंच गया है। कनकनी इतनी बढ़ गई है कि शाम होते ही बाजारों में सन्नाटा पसरने लगता है। हाड कपा देने वाले इस ठंड में विशेष रूप से सुबह सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए मुसीबत बन गया ह