हाथरस: शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए धूमधाम के साथ देर रात निकाली गई बाबा साहब की शोभायात्रा, दर्जनों झांकियां रहीं शामिल
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के संत आश्रम बगीची से संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की धूमधाम के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए शोभायात्रा कमला बाजार पहुंची। विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा का लोगों ने स्वागत किया। शोभायात्रा में दर्जनों झांकिया शामिल रहीं साथ हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ मौजूद रही।