रतलाम जिले की ग्राम पंचायत मांगरोल में हैरत करने वाला मामला सामने आया है, जहां सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलने से गुस्साएं एक युवक ने पंचायत कार्यालय में ही आग लगा दी। इससे कार्यालय में रखा कम्प्यूटर, फाइलें, टेबल आदि सामान जल गया। ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच