आगरा: पालीवाल पार्क स्थित आगरा विश्वविद्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने आत्महत्या करने का किया प्रयास,पत्नी ने लगाए आरोप
Agra, Agra | May 14, 2024 आगरा के दक्षिणी विधानसभा से विधायक और कैबिनट मंत्री के छोटे बेटे अलौकिक उपाध्याय पर आगरा विश्वविद्यालय के कर्मचारी की पत्नी ने मारपीट करने का आरोप लगाया हैं। जिसके कारण कर्मचारी ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। कर्मचारी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। वही विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ पूरे मामलें को लेकर लामबंद हो गए है।