बरेली: कुल्हाड़ी से जानलेवा हमले का मामला, पीड़ित ने SSP से आरोपियों की मिलीभगत का आरोप लगाकर न्याय की गुहार लगाई
आंवला थाना क्षेत्र के ग्राम डरुआपुर में दबंगई और पुलिसिया लापरवाही का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित कृष्ण पाल का आरोप है कि 13 जनवरी की सुबह करीब 6 बजे उसके ही गांव के रामवीर, पवन और अरविंद लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी के साथ घर में घुस आए और पूरे परिवार पर हमला बोल दिया। हमले में पवन ने कुल्हाड़ी से कृष्ण पाल और उसके बेटों मुदित व अतुल पर जानलेवा वार किया।