बिसौली: बदायूं के राजपुर गांव के निकट ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, तीन लोग हुए घायल
बदायूं के थाना उघैती क्षेत्र के राजपुर गांव के निकट ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार बृजेंद्र पाल उनकी पत्नी पूनम और बेटा विष्णु निवासी सोरहा गांव थाना उघैती को टक्कर मार दी। जिससे तीनों लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।