बरेली: एजाजनगर गोटिया में दबंगों ने घर में घुसकर महिला के साथ की मारपीट, पुलिस से की मामले की शिकायत
बारादरी थाना क्षेत्र के एजाज नगर गोटिया में दबंगों द्वारा घर में घुसकर एक महिला के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। मामूली विवाद के बाद दबंगों ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस ने मामले में कार्यवाही शुरू कर दि है।