दरभंगा: दरभंगा ग्रामीण को मिली नई एसपी, 2022 बैच की आईपीएस साक्षी कुमारी संभालेंगी कमान
दरभंगा ग्रामीण पुलिस जिला को नई पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मिल गई हैं। गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार 2022 बैच की आईपीएस अधिकारी साक्षी कुमारी का पदस्थापन पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), दरभंगा के पद पर किया गया है। इससे पूर्व वे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ), गोगरी (खगड़िया) के पद पर कार्यरत थीं।