खालवा: SAFE CLICK 2.0: शासकीय कार्यालयों और स्कूलों में पहुंची साइबर जागरूकता की पाठशाला
खंडवा जिले के हरसूद अनुभाग में पुलिस द्वारा 15 दिवसीय SAFE CLICK 2.0 अभियान के तहत साइबर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अभियान के अंतर्गत विभिन्न शासकीय कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में साइबर सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। थाना खालवा पुलिस ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खालवा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।