बदायूं: सहसवान कस्बे में आधार कार्ड संशोधन कराने गए मजदूर की खून की उल्टी होने के बाद हुई मौत
Budaun, Budaun | Jun 22, 2026 बदायूं के थाना सहसवान क्षेत्र के जमालपुरी पीरी गांव निवासी 31 वर्षीय रघुवीर पुत्र राम सिंह सहसवान अपनी पत्नी सुमन के आधार का कार्ड का संशोधन कराने आए थे। तभी युवक को खून की उल्टी हुई। तत्काल उनकी पत्नी सुमन और सहसवान पुलिस युवक को सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के तीन बेटियां और एक बेटा है। पत्नी आठ माह की गर्भवती है।