चौमूं में परिवहन विभाग ने नियमों की अनदेखी करने वाली 14 बसों को कार्रवाई करते हुए सीज किया है। यह कार्रवाई जिला परिवहन अधिकारी अनूप सिंह सहरिया के नेतृत्व में की गई। विभाग की टीम ने एनएच-52 हाईवे पर विशेष जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान कई बसों में इमरजेंसी एग्जिट गेट नहीं पाए गए। इसके अतिरिक्त, कई वाहनों के आवश्यक दस्तावेज अधूरे या गैरमौजूद मिले।