बागपत: लगातार बारिश से गर्मी से मिली राहत, जलभराव से बढ़ी परेशानी; किसानों के चेहरे खिले
बागपत में बुधवार सुबह 10 :30 बजे से हो रही लगातार बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। बारिश के चलते लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली है, लेकिन कई क्षेत्रों में जलभराव होने से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। शहर और कस्बों की सड़कों पर पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर यातायात भी धीमा पड़ गया है।वहीं किसान