निघासन: ढखेरवा चौराहे पर पुलिस ने यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर कसे पेंच, चार पहिया वाहनों से ब्लैक फिल्म हटवाई
लखीमपुर खीरी जिले के ढखेरवा चौराहे पर सोमवार शाम पुलिस ने यातायात नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा कसा। पढ़ुआ थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक उपाध्याय के नेतृत्व में करीब शाम करीब 6 बजे सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क पर यातायात नियमों की अनदेखी कर रहे दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोका गया।