ताजपुर थाना क्षेत्र की हरपुर भिंडी पंचायत में हुई सोनी देवी की हत्या के मामले में उसके आरोपी पति विक्की कुमार को ताजपुर की पुलिस ने जेल भेज दिया है। बताया जाता है कि लोहे की रोड से मार कर अपनी पत्नी की उसने हत्या कर दी थी ।पुलिस ने मौके से उसे गिरफ्तार किया था।