बेरो: बेड़ो थाना में शांति समिति की बैठक, मिलन को लेकर चर्चा
Bero, Ranchi | Feb 20, 2025 गुरुवार कि संध्या 5:00 बजे पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार राम की अध्यक्षता व मुखिया, वार्ड सदस्य, जन प्रतिनिधि एवं गण्यमान्य लोगों की उपस्थिति में शांति समिति सह मिलन को लेकर बैठक की गई जहां बेड़ो थाना के नए प्रभारी ने लोगों से परिचय प्राप्त कर क्षेत्र में शांति व्यवस्था रखने में सहयोग की अपील किया।