चंदिया: चंदिया में नेशनल हाईवे 43 पर दर्दनाक सड़क हादसा, तीन वाहन टकराए, मेटाडोर चालक गंभीर घायल
रविवार को उमरिया जिले के चंदिया थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 43 पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। हादसा तब हुआ जब ट्रक क्रमांक एमपी 13 जीबी 2813 अचानक सड़क पर खराब होकर रुक गया। इसके बाद, पीछे से आ रही मेटाडोर क्रमांक एमपी 21 जी 0698 ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इसके बाद दूसरी मेटाडोर क्रमांक एमपी 21 जी 2443 भी नियंत्रण खो बैठी और पहले वाले वाहन से भिड़