भीलवाड़ा: 11 लाख की रिश्वत लेने के आरोपी डॉक्टर पंकज को एसीबी ने एसीबी कोर्ट में पेश किया, भेजा जेल
भीलवाड़ा में 11 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप किए गए आरोपी डॉक्टर पंकज छिपा को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की द्वितीय टीम ने आज मंगलवार शाम न्यायालय में पेश किया। मामले की सुनवाई के बाद विशिष्ट न्यायाधीश एसीबी ने आरोपी घुसखोर डॉक्टर को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए । जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।