भीलवाड़ा: दो वर्ष-नव उत्थान, नई पहचान: बढ़ता राजस्थान, नगर निगम टाउन हॉल में 3 दिवसीय जिला स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ
राज्य सरकार के सफल दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन एवं सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के संयुक्त तत्वावधान में नगर निगम टाउनहॉल में मंगलवार से तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया गया।प्रदर्शनी का शुभारम्भ विधायक अशोक कोठारी, जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू, जनप्रतिनिधि प्रशांत मेवाड़ा, नगर निगम महापौर राकेश पाठक ने किया।