भीलवाड़ा: अजमेर चौराहे पर CNG पंप पर गैस रिसाव के बाद आग, मौके पर अफरा-तफरी का माहौल, बचाव और राहत कार्य शुरू, मॉकड्रिल के तहत हुई
भीलवाड़ा में मंगलवार सुबह अजमेर चौराहे पर स्थित एक सीएनजी पेट्रोल पंप पर गैस लीक होने ओर आग लगने की सूचना के बाद आसपास के एरिया में अफरा तफरी मच गई, बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए। सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अमला भी मौके पर पहुंचा ओर वारदात स्थल का निरीक्षण किया लेकिन मॉकड्रिल निकालने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली।