हरनौत: सोराडीह पंचायत के बेढ़ना गांव में नल-जल योजना का पाइप फटने से हजारों लीटर पानी बर्बाद
हरनौत प्रखंड क्षेत्र के सोराडीह पंचायत के वार्ड 13 स्थित बेढ़ना गांव में नल-जल योजना में मची लूट की कहानी फटे पाइप से लगातार निकल रही पानी बयां कर रहा है। नल का जल योजना में अनियमितता की कहानी यहीं नहीं थमती है ।योजना में लगाए गए सामग्री की गुणवत्ता तो निम्न है ही, साथ ही पाइप गाड़़ने से लेकर अन्य चीजों में भी कोताही बरती गई है। ग्रामीण बताते हैं कि जब से बोर