पिछोर: पिछोर के खनियाधाना तिराहे पर चार पहिया वाहन चालक की लापरवाही से बाइक सवारों को टक्कर, मौके पर मौत
पिछोर में देवीपुरा मोहल्ला से आगे खनियाधाना तिराहा पर आज सोमवार को दोपहर लगभग 1:00 बजे अज्ञात चार पहिया वाहन चालक ने तेज गति व लाफरवाही से सामने से बाइक सवारों में मारी टक्कर,बाइक पर दो लोग सवार थे,मौके पर दोनों की हुई मौत,जानकारी के अनुसार दोनों मृतक ग्राम पगरा के निवासी बताया जा रहा है।वहीं पुलिस ने शवो को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।