पिछोर: पिछोर-खनियाधाना बायपास मार्ग पर रमपुरा के पास मूंगफली से भरा ट्रक पलटा
पिछोर क्षेत्र के अंतर्गत पिछोर से खनियाधाना बायपास मार्ग पर आज शुक्रवार को लगभग दोपहर 3:00 बजे मूंगफली दाना से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। मिली जानकारी के अनुसार मूंगफली दाना से भरा ट्रक खनियाधाना से शिवपुरी की ओर जा रहा था। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक में दो-तीन लोग सवार थे जो कि ड्राइवर घायल हुआ और घायल व्यक्ति को जिला चिकित्सालय में रेफर किया गया।