चरखारी: चरखारी में विधिक सेवा एवं संरक्षण दिवस मनाया गया, केंद्रीय विद्यालय की छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली
चरखारी में विधिक सेवा एवं संरक्षण दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित किया गया। केंद्रीय विद्यालय की छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली,जो ब्लॉक से शुरू होकर तहसील परिसर तक गई। रैली का नेतृत्व नीरज कुमार शुक्ला ने किया। उपजिलाधिकारी धीरेन्द्र कुमार ने छात्राओं महिलाओं को संबोधित कर प्रेरित किया।