अररिया: कौवाचार स्कूल परिसर में सांप के काटने से चौथी कक्षा के छात्र की मौत, परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर उठाए सवाल
Araria, Araria | Jul 6, 2026 अररिया जिला अंतर्गत सिमराहा थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ कव्वाचाड़ वार्ड संख्या 5 स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में पढ़ाई के दौरान सांप के काटने से एक 11 वर्षीय स्कूली बच्चे की मौत हो गई। इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों में स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गहरा